जाने-सोशल मीडिया पर क्यों उठी करीना कपूर के बॉयकॉट करने की मांग

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इसी साल दूसरी बार मां बनी है और अब खबर है जल्द ही पर्दे पर भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रामायण में करीना कपूर नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म में बेबो ‘सीता’ का रोल निभा सकती है। इसी बीच अब क़रीना सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘ट्विटर’ पर ट्रेंड हो रही हैं। जिसमें लोग उन्हें बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो तैमूर की मां करीना को पवित्र ‘सीता’ का रोल नहीं निभाने देंगे।
दरअसल, फिल्म में सीता के किरदार के लिए करीना कपूर खान मेकर्स की पहली पसंद हैं। इतना ही नहीं इसके लिए करीना ने 12 करोड़ की फीस की डिमांड भी की है। लेकिन लोगों को शायद ये बात रास नहीं आ रही है। जिसके चलते ट्विटर पर # बॉयकॉट करीना कपूर खान ट्रेंड हो रहा है। इस ट्रेंड से साफ है कि सीता बनने से पहले ही करीना पर लोगों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। यूजर्स खबर के स्क््रीनशॉट्स को शेयर करते हुए करीना को बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ एक हिन्दू एक्ट्रेस ही मां सीता का रोल निभा सकती हैं। वहीं कुछ का कहना है कि तैमूर की मां सीता नहीं बन सकती। इतना ही नहीं कई यूज़र्स ने कहा है कि करीना सीता बनने के लायक ही नहीं है।
एक यूज़र ने लिखा – करीना को हम पवित्र रामायण में काम नहीं करने देंगे। वहीं एक और ने करीना और रामायण की सूपर्खा की फोटो शेयर कर लिखा कि करीना को सीता नहीं शूर्पणखा का रोल मिलना चाहिए। करीना पर ट्रोलर्स जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। जब करीना और सैफ ने तैमूर का नाम रखा था तो भी खूब बवाल हुआ था।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ मूवी में नज़र आएंगी, जिसमें आमिर खान भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मशहूर हॉलिवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का हिंदी अडैप्टेशन है। ये फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज़ होगी। फ़िलहाल कोरोना के कहर और लॉकडाउन के कारण बेबो इन दिनों परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। छोटे बेटे पर इन दिनों काफी ध्यान दे रही हैं। वह घर पर ही हैं और सभी से घर पर रहने और सुरक्षित रहने की बात कह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *