महाविद्यालय में लगाया जाएं वाई-फाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्याल में वाई-फाई लगवाने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी महाविद्यालय समस्याओं को लेकर लापरवाह बना हुआ है।
इस संबंध में महासंघ अध्यक्ष अमित काला व छात्र संघ अध्यक्ष ने प्राचार्य डा. डीएस नेगी को ज्ञापन दिया। बताया कि छात्र संगठन पिछले कई वर्षों से समस्याओं के निराकरण की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, आज तक समस्याओं को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। कहा कि महाविद्यालय में छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए परिसर में वाई-फाई लगाया जाना चाहिए। महाविद्यालय को स्वच्छ बनाने के लिए जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस दौरान छात्रों ने पुस्तकालय के फर्नीचर की मरम्मत करवाने, मार्डन लाइब्रेरी बनवाने, खेल मैदान को बेहतर रूप देने, महाविद्यालय में आईडी कार्ड जांच के लिए स्टाफ तैनात करने की मांग उठाई। कहा कि छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए महाविद्यालय को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। यदि सात दिन के भीतर धरातल पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर अभाविप जिला संयोजक अनिकेत, रोहन राणा, रामगोपाल सिंह, निशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *