श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष के आदेश पर कीर्तिनगर में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व सिविल जज कीर्तिनगर शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं उपायों के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत, तहसील विधिक सेवा समिति के सदस्य पैनल वकील चंद्रभानु तिवाड़ी, सहायक अभियोजन अधिकारी अरविंद बहुगुणा, अनिल नयाल, विजय खत्री, संतोष, राजेश चौहान, प्रदीप मल, मनोज पैन्यूली, प्रीतम आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)