पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद महिला को हिरासत में भेज दिया गया है। पांच रोज पूर्व नगर के एक अस्पताल में कैंटीन चलाने वाले युवक सुमित सिंह का शव अस्पताल के एक कक्ष में पड़ा मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मृतक की मां मनोरमा देवी ने इस मामले में अपनी बहू मनीषा सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित की गिरफतारी नहीं होने पर युवक के परिजनों ने थाने के समक्ष चक्का जाम कर कोतवाली का घेराव भी किया था। मामले की जांच के लिए अल्मोड़ा से फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मनीषा के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मनीषा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की गिरफ्तारी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर की गई है। महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *