फसल बर्बाद कर रहे जंगली जानवर

Spread the love

जंगल से सटे क्षेत्र में सुरक्षा दीवार व पावर फेंसिंग लगवाने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पश्चिमी झंडी चौड़ व पूर्वी झंडीचौड़ के किसानों ने जंगल से सटे इलाकों में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने के साथ ही पावर फेंसिंग लाइन लगावाने की मांग की है। कहा कि आए दिन जंगली किसानों की खेती को बर्बाद कर रहे हैं। पूर्व में शिकायत के बाद भी वन विभाग इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि वार्ड नंबर 37 व 39 का अधिकांश भाग जंगल से सटा हुआ है। उक्त दोनों वार्डों में किसान खेती कर ही अपने परिवार की आर्थिकी चलाते हैं, लेकिन जंगल से आबादी क्षेत्र में आने वाले जंगली जानवर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। हालत यह है कि किसानों को पूरी रात जागकर खेती की रखवाली करनी पड़ रही है। एक ओर जहां केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में योजनाएं चला रही है वहीं, वन विभाग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह बना हुआ है। फसल बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बताया कि समस्या को पूर्व में किसान शासन-प्रशासन के समक्ष भी रख चुके हैं, लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं। यदि जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो किसान एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *