उत्तरकाशी में ले सकेंगे रिवर राफ्टिंग का लुफ्त

Spread the love

-तिलोथ पुल से जोशियाड़ा झील तक होगी राफ्टिंग
उत्तरकाशी। एडवेंचर या वटर स्पोर्ट्स के शौकीन अब उत्तरकाशी में रिवर राफ्टिंग का लुफ्त ले सकेंगे। पर्यटन विभाग उत्तरकाशी की ओर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की माने तो अगले दो दिन बाद स्थानीय युवक एवं युवतियां भागीरथी नदी में तिलोथ पुल से जोशियाड़ा झील तक निशुल्क राफ्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। साहसिक पर्यटन अधिकारी मोहमद अली खान ने बताया कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक एवं युवतियों के लिए विभाग की ओर से पांच दिवसीय निशुल्क रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। ताकि युवाओं को रोजगार के नए सांसाधन मिल सके। कहा प्रशिक्षण शिविर 9 दिसम्बर से प्ररांभ होगा और अगले पांच दिनों तक चलेगा। इस का संचालन स्थानीय एजेंसियों के द्वारार करवाया जा रहा है। बुधवार को पर्यटन विभाग ने एसडीआरएफ के साथ तिलोथ पुल से जोशियाड़ा झील तक स्थलीय निरीक्षण किया और रिवर राफ्टिंग का ट्रायल के साथ ही इसे उपयुक्त पाया। इस मौके पर एसडीआरएफ के इंस्टेक्टर जगदम्बा प्रसाद, हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल जसविंदर सिंह, कांस्टेबल संदीप मिश्रा के साथ ही प्रशिक्षक विक्रम सिंह, संदीप सिंह, कमल हसन अली,रोहित आर्य, मिथलेश नौटियाल, दिनेश भट्ट, प्रवेंदर रावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *