अशासकीय स्कूलों के लिए भी मांगेंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Spread the love

 

देहरादून। सरकारी स्कूलों की तरह अशासकीय स्कूलों में भी आउटसोर्स के आधार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग सरकार को प्रस्ताव भेजेगा। कुछ समय पहल सरकार सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त करने का आदेश दे चुकी है। गुरूवार को प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल अपर निदेशक-माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते हुए इस मुद्दे को उठाया। बिष्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश से छात्र संख्या का विवरण लेते हुए उसके आधार पर अशासकीय स्कूलों को भी सुविधा देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष पीसी सुयाल और प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में अशासकीय स्कूलों के मुददों को बिष्ट के सामने रखा। बिष्ट ने तत्काल सीईओ-हरिद्वार को फोन कर हरिद्वार में मासिक परीक्षा की व्यवस्था को दूसरे जिलों के समान रखने के निर्देश दिए। विद्यालय स्तर पर ही परीक्षाएं कराई जाएंगी और मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर ही होगा। लंबे समय से रुके हुए डाउनग्रेड प्रधानाचार्य प्रमोशन मामले में भी बिष्ट ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी जिलों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस बाबत विधिवत पत्र भी जारी किया जाएगा। बिष्ट ने कहा कि विभाग सभी वाजिब समस्या को हल करने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *