सड़कों को लेकर 2 सितंबर को करेगें प्रदर्शन

Spread the love

नई टिहरी : ब्लाक थौलधार के बंस्यूल क्षेत्र के जिपं सदस्य जयवीर रावत ने डीएम मयूर दीक्षित को सड़कों को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने ब्लाक की तीन सड़कों के निर्माण को लेकर लगातार की मांग के बाद भी कार्रवाई नहीं होने के चलते आगामी 2 सितंबर को जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कहा कि ग्रामीणों की मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। शनिवार को डीएम दीक्षित को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद के थौलधार ब्लाक के चापड़ा-अंधियारी मोटर मार्ग, लालुरी-घियाकोटी-क्यार्दा मोटर मार्ग व कोशल-रमोलसारी मोटर मार्ग निर्माण करवाये जाने को लेकर बीते 2021 के फरवरी व दिसंबर व 2022 के मई व जून में मुख्यमंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पंवार को स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने प्रार्थना पत्र दिये हैं। प्रतिलिपि डीएम कार्यालय को भी दी गई हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *