24 दिसंबर को करेगें सीएम आवास का घेराव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लंबे समय से की जा रही मांग भू-कानून और मूल निवास को लेकर आंदोलनकारी ने अग्रिम रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक ने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री आवास घेराव की जानकारी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव कर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी 24 दिसंबर को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
गैरसैंण क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने बताया कि पिछले लंबे समय से मूल निवास, भू-कानून, स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार अभी तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाए गए है। जिससे प्रदेशवासियों में नाराजगी बनी हुई है। बताया कि जन मुद्दों को लेकर हमेशा से ही आंदोलनकारी संघर्षरत रहे हैं और इसी को लेकर 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की सरकारें उत्तराखंड वासियों की मांगों को लेकर उदासीन रहेगी तो प्रदेश की स्थिति के बारे में सोचना काफी चिंताजनक होगा। कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों को जल्द से जल्द हल नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *