तू कृपाकर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..

Spread the love

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित की गई भजन संध्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा के मनमोहक भजनों पर श्रद्धलु झूम उठे। इस दौरान श्रद्धलुओं ने बाबा से अपनी परिवार के लिए सुख शांति की कामना की। नजीबाबाद रोड स्थित एक बारातघर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा के जन्म दिन का केक काटा गया। तत्पश्चात आयोजित भजन संध्या में पानीपत से पधारे भजन गायक राजू हंस ने तू कृपाकर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा.., मैं तो दीवाना हूं, तेरा दीवाना हूं.., कारोबार मेरा बालाजी चलावे.., आदि भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं दिल्ली से पधारी भजन गायिका देवांशी सोलंकी ने भी मोर छड़ी लहराई रे.., रंगी गुब्बारों से मंडप सजाया है.., आदि भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी। मेरठ से पधारे गोपाल प्रजापति द्वारा बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इस अवसर पर सुरेश बंसल, दिनेश एलाबादी, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, संजय मित्तल, मनोज कंसल, नीरज गुप्ता, शुभम गुप्ता, राजीव गोयल, राम प्रसाद जिंदल, डा. पवन कुमार और मनोज गोयल सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *