श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में संस्कृति मंत्रालय के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और विवि के प्रयास से पांच दिवसीय हिमाद्री नाट्य समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विष्णुदत्त कुकरेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन एकलव्य ग्रुप देहरादून ने विकास वाहरी द्वारा लिखित और अखिलेश नारायण द्वारा निर्देशित नाटक खिड़की का मंचन किया। नाटक में वेदिका की भूमिका जागृति और लेखक की भूमिका अखिलेश नारायण ने निभाई। प्रकाश संयोजन अक्षत मैंडोली और संगीत सुप्रिया मौलिक का रहा। इस अवसर पर निदेशक गणेश खुगशाल, उपनिदेशक डॉ. संजय पांडेय, सह निदेशक महेंद्र पंवार और प्रयागराज से कोर्डिनेटर हरीश असवाल मौजूद रहे। (एजेंसी)