पौड़ी में विंटर सनसेट फेस्टिवल करवाया जाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने शहर में विंटर सनसेट फेस्टिवल करवाने की मांग की है। कहा कि इस फेस्टिवल से शहर के पर्यटन को पहचान मिलेगी। कहा कि समिति लंबे समय से शहर में विंटर सनसेट फेस्टिवल करवाने की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
समिति ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात कर फेस्टिवल को भव्य रूप से मनाने के लिए जल्द बैठक करवाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव गबर सिंह नेगी आदि ने शीत ऋतु में शहर में विंटर सनसेट फेस्टिवल करवाते हुए फेस्टिवल में पेशेवर और शोकिया फोटोग्राफरों, चित्रकारों की फोटोग्राफी और चित्रकारी, क्षेत्रीय दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, तैयार फोटो और पेंटिंग की प्रदर्शनी, स्थानीय खाद्य पदार्थों व उत्पादों की प्रदर्शनी, स्थानीय शिक्षण संस्थानों, क्लबों के बीच फुटबाल, विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *