दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टी, एक से 15 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी के सरकारी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि इस अघ्वकाश के दौरान नौवीं से 12वीं के छात्रों को वार्षिक व बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराने के लिए उपचारात्मक (रेमेडियल) कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
ये कक्षाएं दो जनवरी से 14 जनवरी तक होंगी। इन कक्षाओं में छात्रों के विषय से संबंधित सिद्घांतों को स्पष्ट किया जाएगा। कक्षाएं दो पाली में आयोजित होंगी।
सुबह की पाली के छात्रों की कक्षा सुबह साढ़े आठ से दोपहर 12रू50 बजे तक होगी। वहीं, शाम की पाली के छात्रों की कक्षा दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम 5रू50 बजे तक चलेगी। प्रतिदिन कुल चार विषयों की कक्षाएं लगेंगी। ये कक्षाएं एक-एक घंटे की होंगी।
नौवीं और 10वीं के छात्रों की नियमित अंग्रेजी, विज्ञान और गणित की कक्षा संचालित होगी। वहीं, 10वीं-12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्र से अभ्यास कराया जाएगा। इन कक्षाओं में छात्रों को अपनी स्कूल यूनिफार्म में ही आना होगा।
इन कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त उप शिक्षा निदेशकों को प्रतिदिन दो स्कूलों का निरीक्षण करके ये सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों में उपचारात्मक कक्षाएं लग रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *