जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आर्यसमाज ध्रुवपुर-कोटद्वार का 72 वां वार्षिकोत्सव पूर्णाहुती के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां डालते हुए सुख-शांति की कामना की।
यज्ञ के यजमान धीरज धर बछुवाण व मीना बछुवाण ने संकल्प और समर्पण भाव से यज्ञ में आहुतियां दी। जलपान उपरांत पण्डित सुखपाल द्वारा प्रस्तुति भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवचन के लिये आमंत्रित आचार्य नितिन चतुर्वेदी युवा वक्ता ने ईश्वर और संस्कारों के विषय में अपने ओजस्वी वाणी से सभी को जाग्रत अवस्था में लाने का प्रयास किया। स्वागताध्यक्ष रणजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत सम्बोधन के द्वारा किया। विशिष्ट अतिथि देव भूषण राणा, संस्थापक एन.एल.मांडन स्कूल,पूर्वी झण्डीचौड़ ने सफाई, सच्चाई व पढाई पर अपने सम्बोधन से सभी को चेताया। कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद प्रकाश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी से आर्यसमाज में आने का आवाहन किया। कार्यक्रम में आर्यसमाज के सभी युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर महानंद, भानु्प्रकाश बलोदी, अजय लक्ष्मी, मीना अग्रवाल, मधु बत्रा, गुड्डी देवी, रक्षा देवी, नरेन्द्र चौहान, योगम्बर सिंह, चन्द्र मोहन, जगदीश खत्री, महेन्द्र कुमार खन्तवाल, सोनाली देवी, कमल, दीपक फूल, राजेन्द्र ग्रोवर, मुकेश, सुरेन्द्र लाल आर्य,रामलाल, राज गौरव नौटियाल आदि मौजूद रहे।