मां शैलपुत्री की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर अंछरीखाल में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर इस दौरान सुख समृद्धि की कामना की।
मंदिर समिति के व्यवस्थापक राकेश फस्र्वाण, संस्थापक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार की सुबह से ही मंदिर में भक्त मां की पूजा आराधना को लेकर पहुंचे। मंदिर में भजन कीर्तन के साथ-साथ रुद्री पाठ, चंडी पाठ का आयोजन मंदिर में किया जा रहा है। बताया कि अष्टमी को जागरण व नवमी को कन्या पूजन, महाप्रसाद वितरण का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। वहीं, कोट ब्लाक के भुवनेश्वरी सिद्ध पीठ में प्रथम नवरात्रि को दैनिक पूजन के बाद उपासक मंडल देहरादून के अध्यक्ष राजेंद्र जुयाल, सचिव दुर्गा प्रसाद, प्रबन्धन समिति के सचिव सतीश जुयाल, स्थानीय समिति के अध्यक्ष नवीन जुयाल, सलाहकार अनयुसा प्रसाद, बागवानी बोर्ड के निदेशक वीरेंद्र जुयाल आदि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर क्यूंकालेश्वर के छात्रों ने प्रस्तुतियों से सभी को आकर्षित किया। आयोजक समिति उपासक मंडल देहरादून मंडल द्वारा प्रकाशित पुस्तक का भी विमोचन हुआ। इस मौके पर विमल जुयाल, दिनेश जुयाल सौरभ, नवीन ममगांई आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *