हनुमान चालीसा पाठ कर भाजपा की बुद्घि-शुद्घि की कामना

Spread the love

हल्द्वानी। कांग्रेस ने भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर भगवान के नाम पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भाजपा नेताओं की बुद्घि-शुद्घि की कामना की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता हीरानगर के गोल्ज्यू मंदिर में एकत्र हुए। यहां महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, महेश शर्मा, हरीश सिंह मेहता, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, हेमंत सिंह बगड्वाल, विजय सिजवाली, दीप पाठक, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, विमला सांगुड़ी, अम्बा जोशी, निर्मला जोशी ने कहा कि भाजपाई ओछी राजनीति कर रहे हैं। सवाल पूछा की, ऐसी छद्म राजनीति करने वाली भाजपा तब कहां थी, जब केदारनाथ में आपदा आई थी? जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे? अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पूरी जनता के साथ कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन कर रही थी और जब खिलाड़ी धरने पर बैठे हुए हैं। मांग की कि भाजपा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और महंगाई, बेरोजगारी जैसे जन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *