कुलदेवी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना

Spread the love

भाजपा नेता डॉ. विनोद बछेती ने ग्राम कांडा में आकर की कुलदेवी की पूजा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल के सित्योनस्यूं पट्टी के ग्राम कांडा में डॉ. विनोद बछेती परिवार सहित अपने पिताजी स्वर्गीय राम सेवक बछेती की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी वार्षिकी एवं कुलदेवी मां जलंधरा की वार्षिक अनुष्ठान में गांव पहुंचे। उन्होंने कुल देवी मां जलंधरा मंदिर में भी पूजा अर्चना कर क्षेत्र और देश की सुख समृद्धि के लिए मां जलंधरा से आशीर्वाद मांगा
पूज्य पिताजी स्वर्गीय राम सेवक स्व. राम सेवक बछेती की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी शामिल हुए उन्होंने भी डॉ. विनोद बछेती के श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान डॉ. विनोद बछेती और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जनपद पौड़ी के विकास के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा, क्योंकि पौड़ी गढ़वाल उनकी जन्मभूमि है। वह माह में एक बार जरूर गांव आते हैं। ज्ञात हो कि डॉ. विनोद बछेती दिल्ली में प्रवासियों में एक सफल उद्योगपति के साथ-साथ दिल्ली प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री एवं नई दिल्ली जिला प्रभारी है। इस मौके पर राजेश बछेती, सुशील बछेती, अशोक बछेती, भाजपा युवा नेता आनंद नेगी, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी, क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक विजय पंत, ग्राम प्रधान कांडा श्रीमती नीलम बलूनी, समाजिक कार्यकर्ता विमल बलूनी, पूर्व प्रधान विनोद बछेती सहित क्षेत्र एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *