पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से युवाओं में और अधिक बढ़ेगा पार्टी के प्रति आत्मविश्वासरू श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

Spread the love

हरिद्वार। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। बधाई देते हुए स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता हैं। उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत दिया। नौजवान पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखण्ड को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा को जीत मिली है। दूसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को मिलने पर भाजपा और अधिक मजबूत होगी। राज्य के युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा। कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम मेंं मिठाई बांटकर बधाई देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि बेहद खुशी का दिन है कि पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड चहुुंमुखी विकास होगा। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली। पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने से युवा वोटर पार्टी के प्रति बढ़ते आत्मविश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने केंद्रीय नेतृत्व की कार्यशैली पर प्रशंसा जतायी और कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लिए अच्टे मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने का काम किया। पलायन के मुद्दे पर भी उनके द्वारा ठोस रणनीति अपनायी गयी। चारधाम यात्रा एवं तीर्थाटन को उनके द्वारा बढ़ावा दिया जाना ही उनकी अच्छी कार्यशैली को दर्शाता है। सनातन संस्ति एवं संत समाज से भी पुष्कर सिंह धामी विशेष लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि युवा चेहरा लोकप्रिय है। पार्टी का कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली से प्रसन्न है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पार्टी को गति मिलेगी। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के इतिहास में पहला अवसर है जब किसी नेता को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से संत समाज में भी हर्ष की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *