प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने विकास कार्य किए

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव मिस्सरपुर में रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के आर्थिक विकास और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए कार्य किया है। उन्होंने सरकार के तीन साल बेमिसाल के अवसर पर रविवार को लोगों को संबोधित किया। पूर्व मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। इस दौरान जिला पूर्व विधायक संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित चौहान, दुषियंत कुमार गौतम, अजय कुमार, मेहन्द्र भट्ट, संजय गुप्ता, आशुतोष शर्मा, रमेश प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, आदेश चौहान, संजय सरदार, कारण सिंह, ब्लाक प्रमुख आशा नेगी, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *