एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 61,085 रुपये निकाले

Spread the love

चमोली। महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 61 हजार 85 रुपये की रकम निकालकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम माठा पो़ परसाई गौचर तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली ने 2 फरवरी तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा धोखे से पीएनबी कर्णप्रयाग एटीएम नियर मेन बाजार कर्णप्रयाग में मेरा एटीएम कार्ड बदलकर मेरे खाते से 61,085 रुपये निकाले गए हैं। मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल ने कोतवाली कर्णप्रयाग को तत्काल मुकदमा पंजीत कर अभियुक्त की शीघ्र तलाशी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कर्णप्रयाग थाने में धोखे की शिकार प्रमिला देवी बनाम अज्ञात का मामला पंजीत किया गया। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरगारसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दौरान वाहन चौकिंग सोनला के पास मुख्य सड़क मार्ग पर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गौरव शर्मा उर्फ सागर पुत्र सूरज शर्मा निवासी वेस्ट रोहतास शहादरा दिल्ली और राहुल राजपूत पुत्र दर्शन लाल निवासी मौजपुर उत्तर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह गुंसाई, कांस्टेबल दीवान सिंह देवेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन नगरकोटी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *