गवाहों ने दर्ज करवाए बयान, भारी पुलिस बल के साथ पेश हुए आरोपी

Spread the love

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में पेश हुए अंकिता हत्याकांड के आरोपी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में दो और गवाहों के बयान दर्ज किये गए। इस दौरान तीनों आरोपियों को भारी पुलिस बल के बीच अदालत में पेश किया गया। न्यायालय परिसर में सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
कोटद्वार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मृतका की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अजय पंत ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत में दो गवाहों मनवीर और आयुष के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि मृतका के पिता ने सरकारी अधिवक्ता को केस से हटाने के लिए एक पत्र कोर्ट को भी दिया है। मालूम हो कि बीते वर्ष जनपद पौड़ी के गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिजॉर्ट से 18 सितंबर को लापता हुई अंकिता भंडारी का शव 24 सितंबर को चीला बैराज के पास मिला था। मृतका कुछ समय से ही रिजॉर्ट में बतौर रेसेप्टिनिस्ट कार्य कर रही थी। इससे पहले 23 सितंबर को पुलिस ने हत्या मानते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य और रिजॉर्ट के दो मैनेजर सौरभ भास्कर व अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में प्रदेशवासियों ने जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए सरकार से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *