मारपीट की आरोपी महिला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर एक परिवार से मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना इस वर्ष मार्च माह की थी। आमपड़ाव निवासी कुछ लोगों ने लकड़ीपड़ाव निवासी तारा देवी पत्नी रवि गौतम व उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की थी। जसमें तारा देवी ने आमपड़ाव निवासी सीमा उर्फ शमीमा पत्नी नदीम अहमद के साथ अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में सीमा उर्फ शमीमा फरार कर रही थी। जिसे बुधवार सुबह गिरफ्तार किया कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *