महिला ने लगाया डीज़ल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप, केस दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर()। जमीनी रंजिश के चलते महिला ने चार लोगों पर लाठी-डंडे, फावड़ा लेकर मारपीट करने और डीज़ल डालकर उसे ज़िंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम बिडौरा निवासी रोशनी जंतवाल बोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने 27 लाख रुपये में भूमि खरीदी थी। आरोप है कि आलम सिंह ने खेत संख्या 222 बताकर रजिस्ट्री कराई, लेकिन बाद में जांच में उनकी काबिज भूमि 222 की बजाय 198/4 निकली। बताया कि जून 2025 में भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया और आलम सिंह ने जबरन कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया। बताया कि शुक्रवार को वह गेहूं की बुवाई के लिए खेत पर पहुंची, तभी आलम सिंह, उसका भाई गुरराज सिंह, उसकी बेटी संदीप कौर और गुरराज सिंह की बेटी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आलम सिंह डीज़ल की जेरिकेन, गुरराज सिंह फावड़ा, संदीप कौर मशाल और दूसरी लड़की डंडा लेकर आई। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए डीज़ल डालकर जलाने की कोशिश की। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *