महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Spread the love

काशीपुर। एक महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर उसके साथ सुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली पहुंची एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 18 जुलाई की रात लगभग 9 बजे वह घर में अकेली थी तथा खाना बनाने की तैयारी में थी। आरोप लगाया कि गांव बन्नाखेड़ा और खंबारी निवासी दो युवक जबरन उसके घर में घुस आए और उसको अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो उसके पति को जान से मार देंगे। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *