हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नेहा बेलवाल मूल जंगलियागांव भीमताल हाल मधुवन कलोनी विहार ने कहा है कि उसके पति आये दिन गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। घर में खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देते हैं। आरोप है कि 4 अक्टूबर को उसके पति ने मारपीट में उसका हाथ तोड़ दिया। बेस अस्पताल में उपचार के बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।