बागेश्वर में मकान पर विशालकाय पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की मौत, सात लोग घायल

Spread the love

बागेश्वर । शुक्रवार तड़के सातरतबे के गुनाकोट में मकान पर विशाल पेड़ गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने तड़के ही गांव पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सातरतबे क्षेत्र के गुनाकोट में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम के मकान पर गिर गया। जोरदार आवाज के साथ मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान पर पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग तुरंत राहत और बचाव के काम में जुट गए। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए थे। अंधेरा होने से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *