एक साल से लापता महिला और बच्ची बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा। एक साल से गुमशुदा महिला और उसकर नाबालिग बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी बताया कि पिछले वर्ष एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर से गुम हो गई थी। जिसकी गुमशुद्गी परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस तब से महिला की तलाश विभिन्न माध्यमों से कर रही थी। इधर बीते मंगलवार को महिला और नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *