गौमांस के साथ महिला गिरफ्तार, तीन हुए फरार

Spread the love

लकड़ीपड़ाव में दबिश के दौरान एक घर से बरामद हुआ गौमांस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोतवाली पुलिस ने लकड़ीपड़ाव के एक घर में दबिश देकर पचास किलो गौ मांस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसे तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लकड़ीपड़ा क्षेत्र में एक महिला गौमांस बेचने का काम कर रही है। बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के घर में दबिश दी तो वहां मौजूद तीन पुरुष पीछे के दरवाजे से भागने में सफल हो गए। जबकि, महिला को महिला उपनिरीक्षक ने मौके पर ही पकड़ लिया। बताया कि महिला की पहचान लकड़ीपडा़व निवासी रिहाना परवीन के रूप में हुई। महिला ने बताया कि वह मौके से फरार होने वाले उत्तर प्रदेश नजीबाबाद हेवेली तल्ला निवासी शहजाद कुरैशी, जिला बिजनौर नगीना निवासी वाहिदा व नजीबाबाद मजाफ्तागंज निवासी कुशीम कुरैशी के साथ मिलकर लकड़ीपड़ाव में गौमांस मांस बेचती है। वह नजीबाबाद से शहर में गौमांस लेकर आते थे। महिला के घर से पचास किलो गौ मांस, एक छूरा व तराजू बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *