किशनपुरी में महिला ने खाया विषाख्त, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुरी में एक महिला ने विषाख्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि किशनपुरी निवासी सूमा देवी 32 वर्ष को गंभीर हालत में राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया था। बताया कि बेस चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला ने विषाख्त का सेवन किन कारणों से किया इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *