तहसील परिसर में महिला ने खाया विषाक्त, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोटाढाक निवासी एक महिला ने तहसील परिसर में विषाख्त का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने विषाख्त किस लिए खाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
शनिवार सुबह मोटाढाक निवासी राजेश्वरी पत्नी स्व. बास्वानंद जोशी तहसील परिसर में पहुंची थी। इसी दौरान उसने अपने थैले से एक पुड़िया निकाली और उसे मुंह के अंदर डाल दिया। कुछ देर बाद अचानक महिला जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद अन्य लोगों व तहसील कर्मियों ने 108 सेवा के माध्यम से महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद महिला की बेटी मनीषा व दामाद कमलेश भी अस्पताल में पहुंच गए थे। तहसील में पहुंचकर महिला ने किस लिए यह कदम उठाया इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *