शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, महिला झुलसी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के अंतर्गत लोकमणीपुर में दुकान में आग लगने से एक महिला बुरी तरह झुलस गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान भी पूरी तरह खाक हो गया।
घटना सुबह करीब 11 बजे की है। लोकमणीपुर निवासी अनुपमा देवी 34 वर्ष अपनी प्रचून की दुकान में बैठी हुई थी। इसी दौरान शार्ट सर्किट से दुकान में रखे अन्य सामान ने आग पकड़ ली। दुकान में मौजूद अनुपमा कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसके कपड़ों में भी आग लग गई। आसपास घरों के बाहर बैठे लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते हुए देखा तो वह मौके पर पहुंचे और महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया। मोहल्लावासियों ने बताया कि अनुपमा का पति बिजेंद्र क्षेत्र में फैरी लगाने का कार्य करता है। रविवार सुबह वह फैरी लगाने के लिए चला गया था। जबकि, महिला के तीन बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए हुए थे। परिवार दुकान में ही रहता था। चिकित्सकों ने बताया कि आग से महिला का शरीर 80 प्रतिशत जल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *