महिला ने लगाया तमंचे के बल पर रेप का आरोप

Spread the love

काशीपुर। एक महिला ने एक युवक पर अपना धर्म छिपा उसे प्रेम जाल में फंसा उसके साथ तमंचे के बल पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। साथ ही धर्म परिवर्तन करने को भी दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पशुपति विहार निवासी एक महिला ने थाना आईटीआई में तहरीर सौंपी। बताया कि वह शादी शुदा है। वह घरों में चौका बर्तन करने का काम करती है। कहा कि इस दौरान वह जिस घर मे काम करती थी। वहां ड्राइवर की नौकरी करने वाले एक युवक ने खुद को हिन्दू धर्म का बताकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे तीन माह पूर्व मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ तमंचे के बल पर बलात्कार किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। कहा कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। कहा कि अब आरोपी, उसकी पत्नी व भाई उसके ऊपर धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि बीती 2 दिसम्बर की दोपहर आरोपी अपनी पत्नी, भाई व एक अन्य साथी के साथ उसके घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। उसके विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की। कहा कि आरोपी उससे 70 हजार की रकम भी ले चुका है। तहरीर में महिला ने आरोपियों से जान व माल का खतरा बताया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसआई राकेश कठायत ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *