महिला ने की आत्महत्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने पंखे से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि सिमलचौड़ निवासी मीनाक्षी राजपूत पत्नी राजन राजपूत उम्र 25 ने शुक्रवार रात पंखे से लटकर जान दे दी। छह साल पहले उनकी राजन राजपूत से शादी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शनिवार को नायब तहसीलदार ने पंचायतनामा की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *