महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Spread the love

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मंडी चौकी क्षेत्र के गौजाजाली में एक महिला ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है। बताया जा रहा है कि महिला का बरेली निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह बीते मंगलवार को अपने घर से भाग गई थी। काफी खोजबीन के बाद पति उसे बरेली से खोज कर ले आया था। पति की मानें तो महिला के प्रेमी से उसे रखने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को वह उसे गौजाजाली स्थित अपने घर ले आया। तब से महिला परेशान दिख रही थी। शनिवार सुबह युवक ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उसने परिजनों के साथ जब तक दरवाजा खोला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का मायका बिहार में है और पति हल्द्वानी में ठेला चलाता है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दी तो उन्होंने बेटी की हत्या का शक जताया है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *