संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली क्षेत्र के ढिकवालगांव में एक महिला (33) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोमवार दोपहर ढिकवालगांव की बीना नेगी पत्नी प्रमोद सिंह का शव घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि सूचना पर एसआई भावना भट्ट मौके पर पहुंचीं। महिला की करीब 11 वर्ष की बेटी है। उसने घर के अंदर पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *