अतिवृष्टि से गिरी घर की दीवार, मलवे में दबकर महिला की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के मनियास्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में बीते शुक्रवार को अतिवृष्टि से एक घर की दीवार गिर जाने से मलवे में दबकर महिला की मृत्यु हो गयी।
जानकारी देते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी स्व. प्रताप सिंह उम्र 81 वर्ष मकान के निचले तल में सो रही थी। इस दौरान मकान की दीवार अचानक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। मकान के दीवार के मलबे में दबने से भूमा देवी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह ग्राम प्रधान दिउसा रमेश चंद्र ने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुंचकर राजस्व उपनिरीक्षक व ग्रामीणों ने महिला के शव को मलवे से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है। भवन स्वामी विजय रावत ने बताया कि बीती शुक्रवार रात उनके पुस्तैनी मकान की दीवार अतिवृष्टि के कारण भरभरा नीचे गिरने लगी। जिसकी चपेट में आने उनकी मां की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *