महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुड़की : एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। बाकरपुर निवासी ममता उर्फ मोना की शादी करीब दो साल पहले सिद्धार्थ, निवासी मेहवड़ कलां के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। ममता उर्फ मोना ने इस बार गांव में प्रधान का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गई थी। मंगलवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि महिला के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *