भालू के हमले से बचने को भागी महिला घायल

Spread the love

रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सारी के दिलामी गांव में भालू के हमले से गांव में दहशत फैल गई। भालू के अचानक हमले से बचने के लिए भागी गांव की अनीता देवी 35 वर्ष पत्नी श्रीकृष्ण नौटियाल घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला करने के लिए दौड़ लगा दी। जान बचाने के प्रयास में अनीता देवी घर की ओर भागी। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब यह देखा तो शोर मचाया, जिससे घबराकर भालू मौके से भाग गया। भागने के दौरान अनीता देवी गिर गईं, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सहायता कर घायल महिला को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *