उत्तराखंड

महिला को गुलदार ने किया घायल, दहशत में ग्रामीण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रूद्रप्रयाग : बच्छणस्यूं क्षेत्र में गुलदार के हमले की घटनाएं थम नहीं रही है। बीती देर शाम गोशाला गई एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा महिला को शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। गुलदार के हमले से गांव में दहशत का मौहाल है।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम चौंथला गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जयंती देवी दूध निकालने के लिए गोशाला गईं थी। जब वह खूंट से बछिया को खोल ही रही थी तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला दूसरे खेत में गिर गई और उनके सिर पर चोट आ गई। महिला के पति के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। इसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गुलदार काफी बड़ा था। जब गुलदार ने हमला किया तो वो दूसरे खेत में गिर गई और चेहरे से खून आने लगा। पति के चिल्लाने की आवाज पर गुलदार भागा। जयंती देवी ने बताया की वो पूर्व में भालू के हमले में भी घायल हुईं थी। भालू के हमले में उन्हें 60 टांके आए थे। उन्होंने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि गांव में वन कर्मियों की गश्त की जा रही है। जबकि कैमरा ट्रेप भी लगाया गया है। घायल महिला को उचित मुआवजा दिया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!