भालू के हमले में महिला घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जंगली जानवर लगातार मानव पर हमला कर रहे है। रिखणीखाल ब्लक के डाबरी वल्ली में भालू ने एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का सीएचसी रिखणीखाल में उपचार चल रहा है।
जीव जंतुओं द्वारा लगातार ग्रामीणों पर हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड रिखणीखाल के डाबरी वल्ली देवियोखाल की 28 वर्षीय रमीला देवी पत्नी राकेश सिंह नेगी पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रमीला देवी अपने पशुओं के लिए चारा-पत्ती लेने खेत में गई थी, इसी दौरान शाम को करीब 6 बजे अचानक झाड़ी में टुपे भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर करने पर भालू जंगल की ओर चला गया। गांव वासियों की मदद से 108 सेवा के माध्यम से महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल (सीएसी) लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। डॉ़ रासी रंजन व डॉ़ संजय रावत के नेतृत्व में उपचार चल रहा है। ग्रमीणों का कहना है कि भालू गांव के आसपास ही देखा जा रहा है तथा लोगों दौड़ा रहा है। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। पीड़ित महिला रमीला देवी बहुत ही गरीब परिवार से है। उन्होंने पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *