भालू के हमले में महिला घायल

Spread the love

चमोली। थराली विकासखंड के कूनी पार्था की एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया हैं। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को कूनी पार्था की शांति देवी पत्नी त्रिलोक सिंह पिमोली गांव के पास के जंगल में घास लेने को गई थी। इस दौरान अचानक उस पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही शांति देवी के साथ घास लेने गई गांव की एक अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल में भाग गया। बाद में गांव को ही अन्य महिलाएं घायल शांति देवी को जंगल से गांव के पास तक लाई और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी थराली लाये, जहां महिला का उपचार किया गया। मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि घटना की उनको सूचना मिल गई हैं। घायल का उपचार चल रहा हैं। जल्द ही सरकार के द्वारा अनुमन्य राहत राशि पीड़िता को उपलब्ध करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *