गुलदार के हमले में महिला घायल, लोगों में दहशत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नागदेव पौड़ी रेंज के भितांई मल्ली में गुलदार ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले के बाद गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वन विभाग ने भितांई मल्ली गांव में गश्त बढ़ा दी है।
रविवार की सुबह भितांई मल्ली में 52 वर्षीय रामेश्वरी देवी गांव में ही दूध लेने जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। रामेश्वरी देवी के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। गुलदार द्वारा रामेश्वरी देवी के मुंह पर नाखून मारकर उन्हें घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने घायल महिला का हालचाल जाना रेंजर पौड़ी ललित मोहन नेगी ने बताया कि गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *