गुलदार के हमले में महिला घायल

Spread the love

कोटद्वार : क्षेत्र में दहशत का मौहल आज दोपहर में ग्राम कुण्ड ढाढूखाल के सतपुली पौड़ी मार्ग पर सड़क के स्थित नीचे के तरफ कुछ गांव की महिलाएं मवेशियों के लिए चारा घास काटने गई थी की गुलदार द्वारा श्रीमती शांति देवी पत्नी राजपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें महिला को छाती और हाथ में गंभीर चोट आई है अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया किसी तरह और महिला की बहादुरी से वह गुलदार के हमले में बाल बाल बच गई महिला को फौरन हंस फाउंडेशन हस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के तत्काल राजस्व उपनिरीक्षक सुदामा रावत एवं वन क्षेत्र अधिकारी ललित नेगी अपनी टीम के साथ पहुंचे घायल का हालचाल जानने अस्पताल साथ घटना स्थल का भी दौरा किया वन क्षेत्र अधिकारी ललित नेगी ने बताया की घायल महिला को फिलहाल प्राथमिक उपचार के लिए 5000 हजार की राशि आर्थिक सहयोग किया गया बाकी राशि मेडिकल परीक्षण के बाद भुगतान किया जाएगा रोड़ स्थित घन्नी झाड़ियां है। जिस कारण गुलदार घात लगाकर बैठा था ज्ञात हो की घटना स्थल के 100 मीटर पर राउमा विद्यालय ढाढूखाल है। इसके अलावा ग्राम कुंड के छात्र छात्राएं राइका बिलखेत और पुरियाडांग पढ़ने जाते हैं। जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का मौहाल बना है। वन क्षेत्र अधिकारी ने क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया कि वह अपने रोजमारा के कार्यों के लिए अकेले न जाए और सतर्कता बरतें नौनिहालों को विद्यालय में अकेले नहीं जाने दे विद्यालय तक छोड़ने जाए साथ ही अपने मवेशियों को और स्वयं को समय पर अपने दैनिक कार्यों को निपटा कर घर में रहें सुरक्षित रहे आवश्यक हो तभी असमय घर से बाहर निकले साथ समूह में ही घर से बाहर जाएं वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और अपने साथ साथ दूसरे जनों को भी सुरक्षित और सतर्क रखें रिपोर्ट जगमोग्न डांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *