चमोली : पिंडर घाटी के गांवों, कस्बों, बाजारों में उत्पाती बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। मंगलवार सुबह थराली में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती कराया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट ने बताया नगर पंचायत वार्ड नंबर दो मे रह रही नूरजहां पत्नी अशफाक अहमद पर बंदरों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। (एजेंसी)