रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल

Spread the love

हल्द्वानी।यूपी रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल हो गई। महिला के दामाद ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड निवासी संदीप अरोड़ा का कहना है कि 29 दिसम्बर को उनकी सास काम से पैदल वापस लौट रही थी। नानक स्वीट के पास तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पांव बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *