महिला ने लगाई धौली नदी में छलांग, लापता

Spread the love

चमोली। जोशीमठ के तपोवन जोंज निवासी 34 वर्षीय नंदी देवी पत्नी यशपाल ने लाता गांव के नीचे की और बहने वाली धौली नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस ,एसडीआरएफ एवं ग्रामीणों द्वारा महिला की खोजबीन की जा रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस कोतवाल विजय भारती ने बताया कि सुबह सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली की लाता में एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। बताया कि सूचना मिलने पर रेस्क्यू दल घटना स्थल में पहुंचा लेकिन नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण महिला का पता नहीं चल पाया है। बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जोंज तपोवन की रहने वाली थी व अपने मायके लाता गांव में आई हुई थी। कोतवाल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं होने के कारण वह अपने मायके में आई हुई थी। बताया कि परिजनों के अनुसार महिला अक्सर घर से भागने की कोशिश करती थी व सुबह लगभग साढ़े आठ बजे महिला के भाई अवतार सिंह द्वारा उसे रोकने का काफी प्रयास किया गया परंतु महिला तेजी से नदी की ओर गई व इससे पहले कोई कुछ कर पाता उसने नदी में कूद लगा दी। कोतवाल ने बताया कि एसडीआरएफ और थाने की पुलिस द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *