महिला से शादी कर उसे घर से निकाला, मुकदमा

Spread the love

विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले विधवा महिला से शादी की। फिर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति के उसकी शादी का रिश्ता कराने वाली महिला के साथ पति के अवैध संबंध भी हैं। वह दहेज में कार की मांग कर रहा था। पुलिस ने तहरीर के बाद पति, सास, ससुर, देवर व रिश्ता लेकर आई महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उसके पति की पीलिया से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी दूसरी शादी सूरज भदोला से 2024 में सेलाकुई स्थित शिव मंदिर में हुई थी। यह रिश्ता उनके पड़ोस में रहनी वाली अनिता भदोला के कहने पर हुआ। बताया कि उसके पति और अनिला भदोला एक ही मकान में अलग-अलग कमरे में रहते हैं। लेकिन शादी के बाद भी वह उसी महिला के कमरे में खाते और अपना सामान भी वहीं रखते। बताया कि शादी के बाद भी वह महिला उसके पति का साथ नहीं छोड़ रही है। बताया कि अब उसका पति बोल रहा है कि वह उस महिला का साथ नहीं छोड़ सकता है। वह उसे उस महिला के कमरे का काम करने के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर उससे हाथापाई की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पति सूरज भदोला, रिश्ता करवाने वाली महिला अनिता भदोला, ससुर सतीश भदोला, सास शान्ति भदोला देवर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *