घनसाली से लापता महिला मुम्बई में मिली

Spread the love

 

नई टिहरी(आरएनएस)। थाना घनसाली के तहत शादीशुदा महिला को गुमशुद्गी के बाद पूर्वी मुम्बई दादर से सकुशल बरामद किया गया। महिला की इच्छा पर परिजनों ने महिला को पूर्व मुम्बई दादर में कार्यरत स्वयं सहायता संगठन ऊर्जा में सुपुर्द किया। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 25 सितंबर को घनसाली के तल्ली बुगाणी निवासी कुलदीप र्केतुरा ने घनसाली पुलिस को तहरीर दी कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी सुमन घर से 6 बजे डाक्टर को दिखाने के बहाने घनसाली गई, लेकिन वापस नहीं आई। जिस पर पुलिस ने गुमशुद्गी दर्ज करने के बाद तलाश के विवेचक एसआई राकेश राणा को बनाया। सीआईयू की मदद से सीसी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के बाद गुमशुदा को लगभग 11 दिनों की अथक तलाश के बाद एनजीओ ऊर्जा दादर पूर्व मुम्बई से सकुशल बरामद किया। सुमन ने स्वेच्छा से घर से जाने की बात कबूलते हुए एनजीओ में रहने की इच्छा जाहिर की। सुमन कैन्तुरा को उसकी इच्छानुसार ऊर्जा एनजीओ मुम्बई में उसके परिजनों पति कुल्दीप कैन्तुरा व भाई अंकित पंवार की सुपुर्दगी में दिया गया। तलाश में एसआई ओमकांत भूषण, एसआई बरसा रमोला, एसआई राकेश राणा, नजाकत अली की भूमिका अहम रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *