भालू के हमले में महिला गंभीर घायल, रेफर

Spread the love

चमोली। सिलंगा गांव की 46 वर्षीय आशा देवी पत्नी विजय सिंह भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी है। महिला को 108 सेवा के सीएचसी गैरसैंण उपचार के लिए लाया गया है व प्राथमिक उपचार के बाद हयर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिलंगा गांव की आशा देवी गुरुवार को गांव के नजदीक दोपहर में जानवरों को बिछाने के लिए पिरुल लेने गयी थी। इस बीच भालू ने अचानक हमला कर महिला को गंभीर घायल कर दिया। हो -हल्ला करने पर भालू मौके से भाग गया। महिला को 108 सेवा से सीएचसी लाया गया। जहां मुहं, चेहरे व पीठ पर कई टांके लगाये गये हैं, तथा महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। रेंजर लोहबा रेंज प्रदीप गौड़ ने बताया कि वन विभाग द्वारा उन्हें त्वरित सहायता राशि दी जायेगी तथा मेडिकल के आधार पर मुआवजा भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *