महिला एसआई पर लगाया अभद्रता का आरोप

Spread the love

अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने अल्मोड़ा में तैनात एक महिला उप निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायती पत्र में कहा कि वह बीते शनिवार दिन में एक बजे स्कूटी से मालरोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क के समीप से 100 मीटर दूर प्रधान डाकघर जा रहे थे। लेकिन इस दौरान एक महिला एसआई ने उन्हें रोका और अभद्रता की। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *